Fastblitz 24

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी, फायरिंग में 4 की मौत

 

वॉशिंगटन. अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के स्टॉकटन में गोलीबारी की घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक बैंक्वेट हॉल में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 घायल हुए हैं। सैन जोकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस की प्रवक्ता हीथर ब्रेंट ने कहा कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल में एडमिट कराए गए जख्मियों में से कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

ये गोलीबारी बैंक्वेट हॉल के अंदर हुई। ब्रेंट ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है लेकिन शुरुआती संकेतों से लगता है कि यह एक टारगेट बनाकर किया गया हमला हो सकता है। फिलहाल अधिकारी इस हमले के पीछे के संभावित मकसद का पता लगाने में जुटे हैं। अधिकारियों ने घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, सिर्फ कई लोगों को अस्पताल लाने की बात कही गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज