Fastblitz 24

नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के तेजी बाजार पुलिस ने नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को मगलवार के दिनं गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित रितिक शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी नेवढिया थाना तेजी बाजार जो एक नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने बहला फुसलाकर नाबालिग युवती को ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी रितिक शर्मा को मंगलवार के दिन मुखबीर की सूचना पर बरईपार मछलीशहर जाने वाले रोड पर स्थित पुल के पास के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले कार्यवाही की जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love