जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कसियावा जीरकपुर गांव में बुधवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पाई गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। बाजार की एक स्थान पर उसकी लाश पड़ी हुई थी। सुबह से ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को काफी देर तक पहचान करने का प्रयास किया लेकिन की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस में लाश को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लाश घर में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति काफी दिनों से गांव में घूम.घूम कर रहा करता था। गुमसुम रहने के कारण लोग उसका नाम पता नहीं जान पाए।

Author: fastblitz24



