जौनपुर। जिले में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिया इंटर कॉलेज के मैदान में दिव्यांग बच्चों के लिए शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जिलाधिकारी द्वारा मशाल दौड़ कराकर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरांत दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गयाए, जिसे सभी ने सराहा है।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल, प्रमाण पत्र, ट्रैक सूट, प्लेट एवं टॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों का उत्साह देखकर उपस्थित जनसमूह ने तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया। जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को दिव्यांग न समझें बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज का समय अवसरों से भरा है और दिव्यांग बच्चे भी समाज में सम्मानजनक स्थान हासिल कर रहे हैं।

Author: fastblitz24