जौनपुर। जिले के पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर मधुशाला में शराब पीने का आरोप लगाते हुए विडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि प्रोफेसर शराब पीकर नशे में धूत होकर टेबल पर आराम फरमा रहें हैं। हालांकि इस बात की पुष्टी नहीं हो सकी है कि वायरल हो रहा यह विडियों हाल ही का है या पुराना है। सोशल मीडिया यूजर ने प्रोफेसर की विडियों वायरल करते हुए आरोप लगाया कि यह पूर्वांचल के प्रोफेसर हैं, जो मधूशाला में बैठकर शराब पी रहें हैं। प्रोफेसर डृयूटी के दौरान शराब पीने पहुंचें हैं या नहीं इस बात की पुष्टी साफ तौर पर नहीं हुई है।

Author: fastblitz24



