जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के मछली गांव स्थित एक पार्क के पीछे तालाब में युवक की संदिग्ध परिस्थ्तियों में तैरती हुई लाश पाई गई है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान चंदापुर निवासी अमन सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक के परिजनों के अनुसार अमन अपने पिता की तबीयत खराब होने के कारण तालाब की रखवाली कर रहा था। फिल्हाल लाश मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुट गई है। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं हुई कि युवक पानी में कब डूबा और परिजनों ने लापता होने की बात भी नहीं बताई है।

Author: fastblitz24



