Fastblitz 24

महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़ें युवक

 

जौनपुर। जिले के शाहगंज महोत्सव में अरविंद अकेला कल्लू व आस्था सिंह के कार्यक्रम में गाने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गयें। उसी दौरान दर्शकों के बीच भी जमकर झड़प हो गई। मालूम हो कि गुरूवार की रात शाहगंज क्षेत्र के रामलीला मैदान में महोत्सव का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और अभिनेत्री आस्था सिंह को बुलाया गया था। यह घटना तब शुरू हुई जब मंच पर भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री आस्था सिंह का गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इस जानकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कराते हुए एक दूसरे भिड़े युवकों को हिरासत में ले लिया। इस बाबत मौके पर मौजूद विधायक रमेश सिंह ने शांति बनाए रखने की अपील की उसके बाद यह कार्यक्रम दोबारा हुआ।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज