Fastblitz 24

हदय गति रूकने से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के पिता का निधन

 

जौनपुर। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह (डब्बू) के पिता अमर बहादुर सिंह (75) का शुक्रवार की रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह से ही उनके पैतृक गांव शिवापार में आने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण और शुभचिंतक पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। गांव का माहौल पूरी तरह शोकाकुल है और हर कोई उनकी विनम्रता तथा सहज व्यक्तित्व को याद कर भावुक हो रहा है।

अमर बहादुर सिंह स्वर्गीय पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह के छोटे भाई थे। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने हमेशा सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत किया। क्षेत्र में उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के कारण लोग उन्हें अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखते थे। किसी भी सामाजिक कार्य या कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लोग प्रेरणा मानते थे।

परिजनों ने बताया कि देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तभी उनकी हृदयगति रुक गई, जिससे उनका निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सब कुछ इतना अचानक हुआ कि संभलने का भी मौका नहीं मिला। खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और रिश्तेदारों व परिचितों के फोन तथा आगमन का सिलसिला शुरू हो गया। अमर बहादुर सिंह के निधन से क्षेत्र में गहरी शोक भावना है। लोग उनके व्यक्तित्व, व्यवहार और सामाजिक योगदान को लंबे समय तक याद करेंगे।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज