Fastblitz 24

मगरमच्छ को खाकर भूख मिटाती है अफ्रीका की खूंखार जनजाति..

 

अफ्रीका महाद्वीप में कई ऐसी जनजातियां हैं जिनकी वाइल्डलाइफ दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है. अफ्रीका की एक जनजाति दासानेच है जिनकी जीवनशैली आपको हैरान कर देगी. दासानेच समुदाय के लोग हजारों साल पुराने तरीके से अपना जीवन बिता रहे हैं. इस समुदाय के लोग भूख मिटाने के लिए मगरमच्छ का शिकार करते हैं. दासानेच जनजाति के लोगों को खूंखार माना जाता है इसी वजह से कोई इनके इलाके में भी नहीं जाता है.

अफ्रीका महाद्वीप की दासानेच समुदाय के लोगों की जीवनशैली बहुत ही हैरान करने वाली है. दासानेच समुदाय के लोग केन्या के बॉर्डर के पास इथियोपिया की ओमो घाटी में रहते हैं. यह लोग यहां पर करीब 5000 सालों से भी अधिक पुरानी जीवनशैली के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं. दासानेच समुदाय के लोग मुख्य रूप से ओमो नदी के डेल्टा तुर्काना के पास रहते हैं.

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज