Fastblitz 24

मुख्यालय परिसर के पास लगा सरकारी योजना का पोस्टर क्षतिग्रस्त

 

जौनपुर। जिले के सिकरारा क्षेत्र में स्थ्ति ब्लॉक मुख्यालय परिसर के मुख्य स्थल पर सरकार योजना का पोस्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में देखा गया है। मुख्यालय के पास लगें पोस्टर में बीजेपी सरकार की ओर से एक करोड़ 65 लाख घरों को निशुल्क बिजली कनेक्शन जैसी योजना देने की बात लिखी हुई। सरकारी योजना के क्षतिग्रस्त पोस्टर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। खंड विकास अधिकारी के अनुसार यह पोस्टर हवा से फटने की बात बताई जा रही है, जबकि पोस्टर को देखकर एैसा प्रतीत होता है कि उसे किसी ने नुकीली चीज़ों से फाड़ दिया है।”.

पोस्टर के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर खंड विकास अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। सरकारी योजना के लगे पोस्टर क्षतिग्रस्त होने के मामले में खंड विकास अधिकारी ने सफाई देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि पोस्टर तेज हवा के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। इस मामले में उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही या शरारत से इनकार नहीं किया है। देखा जाए तो मोटे लोहे से बनी होर्डिंग में लगा पोस्टर जो जमीन में गहराई से गाड़कर लगाया गया था, वह कैसे हवा से फट सकता है। वायरल फोटो में पोस्टर देखकर लगता है कि उसे किसी ने नुकीली ज़ीचों से जानबूझकर नोचा है। अब जांच के बाद ही पता चक पाएगा कि आंखिर सरकारी योजना का लगा पोस्टर किसी ने क्षतिग्रस्त किया या किसी ओर कारण से क्षतिग्रस्त हुआ है। यह मामला क्षेत्र भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में लोग तरह तरह की बातें कर रहें हैं।,, (दानिश हसन)

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज