Fastblitz 24

ट्रंप को नहीं मिला नोबेल प्राइज तो बनाया खुद का अवार्ड

 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल प्रीस प्राइज नहीं मिला, जिसका उन्हें बेहद अफसोस हुआ, लेकिन अमेरिका ने उनके दर्द पर मरहम लगाने के लिए खुद का ही पीस अवार्ड क्रिएट कर दिया. इतना ही नहीं, नया अवार्ड लॉन्च करके, पहला पुरस्कार राष्ट्रपति ट्रंप को ही दे दिया. जी हां, अमेरिका की इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल ने पीस अवार्ड शुरू किया है और पहला अवार्ड राष्ट्रपति ट्रंप को दिया है.

वॉशिंगटन में कैनेडी सेंटर में आयोजित 2026 फीफा वर्ल्ड कप के ड्रॉ इवेंट के दौरान अवार्ड की लॉन्चिंग की गई. साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप को पहला अवार्ड दिया गया. इवेंट की इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग की गई, जिसमें विश्व शांति का प्रयास करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के कई वीडियो क्लिप भी दिखाए गए. वहीं प्रसारण वीडियो में ट्रंप की कूटनीति का बखान किया गया. यह प्रसारण भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के प्रधामनंत्री नेतन्याहू समेत पूरी दुनिया ने देखा.

बता दें कि फीफा ने विश्व शांति के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार लॉन्च किया है, जिसके तहत एक गोल्ड ट्रॉफी और मेडल दिया जाता. राष्ट्रपति ट्रंप ने अवार्ड लेने के बाद कहा कि अवार्ड लेकर बहुत खुशी हो रही है, लेकिन अवार्ड से ज्यादा जरूरी यह है कि मेरे प्रयास से करोड़ों लोगों की जान बच गई. 8 देशों के युद्ध रुकवाए हैं और आगे भी यह प्रयास करता रहूंगा. दुनिया में शांति बनी रहे, यही महत्वपूर्ण और जरूरी बात है.

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज