Fastblitz 24

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

जौनपुर। शनिवार को राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ में अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि कुंवर जय सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने की। विश्वविद्यालय की ओर से परवेक्षक एवं चयनकर्ता के रूप में लेफ्टिनेंट डॉ. रंधीर कुमार (सहकारी पी.जी. कॉलेज, मेहरावा) तथा डॉ. अखिलेश गौतम (राज कॉलेज, जौनपुर) उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया—

टी.डी. कॉलेज जौनपुर (नेतृत्व: प्रो. शेखर सिंह)

पी.जी. कॉलेज गाज़ीपुर (नेतृत्व: श्री अशोक कुमार सिंह)

राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ (नेतृत्व: डॉ. एस.पी. सिंह)

एम.डी. हुसैन पी.जी. कॉलेज जौनपुर (नेतृत्व: श्री किर्मानी)

प्रतियोगिता के रेफरी विनय कुमार सिंह, शैलेंद्र पांडेय एवं अरुण कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन डॉ. गिरीशमणि त्रिपाठी ने तथा कुलगीत कुमार राज द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में मंचासीन अधिकारी के रूप में महाविद्यालय प्रबंधक कुंवर जय सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह तथा प्रो. इन्दु प्रकाश उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. मनोज सिंह द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मेजर एस. पी. सिंह के नेतृत्व में प्रो. जय कुमार मिश्र, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. अंजनी मिश्रा तथा अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इस प्रतियोगिता में डॉ. सरिका सिंह, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. महेंद्र उपाध्याय, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. मनोज सिंह (भूगोल विभाग), डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सर्वेश दुबे, डॉ. धीरज शुक्ला, डॉ. श्याम बाबू, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. विमल वर्मा, डॉ. जलज गुप्ता, डॉ० संजय, सुधांशु सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज