Fastblitz 24

गोपनीय तरीके से शादी कर पांच साल तक बनाया शारीरिक संबंध, युवती ने लगाया ससुराल न ले जाने का आरोप

 

जौनपुर। थाना चंदवक क्षेत्र निवासी एक युवती ने पांच साल पहले मंदिर में शादी करने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि युवक ने उससे गोपनीय तरीके से शादी की, लगातार उसका यौन शोषण कियाए और अब उसे ससुराल ले जाने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक ने मंदिर में उससे शादी की थी। विवाह के बाद भी वह अपने मायके में ही रह रही थी। इस दौरान आरोपी युवक अक्सर उसके पास आता था और बहला.फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

काफी समय बीतने के बाद जब युवती ने युवक से उसे ससुराल ले जाने का आग्रह किया, तो वह टालमटोल करता रहा। युवक ने उसे अपने घर ले जाने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी युवक पर धोखे और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और इसकी जांच की जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज