जौनपुर। एक और सिपाही जहरीली कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में सामने आया है, इस मामले में जेल सिपाही की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जो तस्करों और इसमें शामिल कई लोगों से जुड़ा हुआ है, इस मामले में जाँच चल रही है। जिला अंबेडकर नगर के रहने वाले इस सिपाही की कोडीन कफ सिरप की तस्करी के मामले में भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। जो सिपाही आलोक सिंह और अमित सिंह टाटा का भी करीबी बताया जा रहा है। इस कफ सिरप के मामले में पूरे रैकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है। एसटीएफ को जांच के दौरान आलोक सिंह के बैंक खातों को खंगालने के बाद इस जेल सिपाही की महिला रिश्तेदार के खाते में ट्रांजैक्शन मिले हैं। कई जहरीली कफ सिरप के तस्करों के बाद एक और सिपाही यूपी एसटीएफ की रडार पर है। यह मामला सामने आने के बाद प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में इसकी चर्चा हो रही है।

Author: fastblitz24



