जौनपुर। थाना बक्शा क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में पैर के पास साईकिल खड़ी करने का विरोध करने पर दो दबंग युवकों ने एक युवक की जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां देते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी। क्षेत्र के चककोठियातारा गांव निवासी युवक कल्लू शुक्रवार शाम अपने दोस्त आकाश के साथ किसी काम को लेकर फतेहगंज बाजार गया हुआ था। उस दौरान बाजार में मौजूद रहे डीहजहानिया गांव का निवासी हैपी सिंह और उसके साथी ने अपनी साइकिल को कल्लू के पैर के पास सटाकर खड़ी कर दिया। युवक का आरोप है कि जब उसने दबंग युवक हैपी सिंह की इस हरकत का विरोध किया तो उसने जातिसूचक भद्दी भद्दी गालियां देते हुए अपने अन्य दोस्त के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक ने थाने पर आकर पुलिस को तहरीर देते हुए घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उन दबंग युवकों के खिलाफ एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में फिल्हाल पुलिस उन दबंग युवकों की तलाश में जुट गई है। सीओ देवेश कुमार सिंह ने पीड़ित युवक के परिवार वालों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Author: fastblitz24



