जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने अपहरण के मामले में जनपद आजमगढ निवासी एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। युवक पर कुछ महीने पूर्व में एक युवती के परिजनों ने उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस जानकारी के अनुसार बीेते कुछ महीनों पहले थाना शाहगंज क्षेत्र के रामपुर निवासी एक व्यक्ति दिनेश कुमार सिंह पुत्र स्व राम पलट सिंह पुलिस को प्रर्थाना पत्र देकर आरोप लगाया था कि मेरी पुत्री को जिला आजमगढ के खेमीपुर थाना पवई निवासी युवक शशिकांत उर्फ महादेव बिन्द पुत्र भरतू ने मेरी बेटी को अपने प्रेम जाल में पहले फंसाया और उसे बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया था।

इस मामले में पुलिस ने 6 दिसंबर को युवती को उसके घर से भगाकर ले जाने वाले युवक शशिकांत उर्फ महादेव बिन्द पुत्र भरतू शाहगंज के चिरैया मोड़ से गिरफ्तार कर चालान न्यायलय भेज दिया। हालांकि युवती का युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में युवती का युवक के साथ अपनी मर्जी से रहने जैसा कोई बयान सामने नहीं आया है।


Author: fastblitz24



