जौनपुर। थाना जफराबाद पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उप निरीक्षक जयदीप कोल मय हमराह ने मुखबीर की सूचना पर जगदीशपुर बगीचा से सतीश कुमार यादव उर्फ लालू यादव पुत्र बाबूलाल निवासी भुवालापट्टी पोस्ट जगदीशपुर थाना जफराबाद को एक प्लास्टिक जरीकेन मे दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24



