Fastblitz 24

दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

 

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में साढ़े नौ माह पूर्व एक किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। लेकिन पीड़िता के परिजनों ने लोकलाज के भय से मामले को किसी से नहीं बताया। तीन माह पूर्व किशोरी की तबियत बिगड़ने पर जांच कराया गया तो गर्भधारण का पता चला। इसके बाद परिजनों ने उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया। मामले की गंभीरता देख कोतवाली पुलिस ने आरोपित दुर्गा प्रसाद गौतम के विरूद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल आरोपित अभी जेल में ही है। छह दिसंबर को प्रसव पीड़ा होने के बाद किशोरी को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया। मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज