अबू धाबी. पिछले महीने अमेरिका के दौरे पर गये सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नायहान की डोनाल्ड ट्रंप से शिकायत की थी। ये शिकायत उस बात को लेकर थी कि यूएई सूडान को हथियारों की सप्लाई कर रहा है, जिससे सूडान में हजारों लोगों की हत्याएं हो रही हैं। इस शिकायत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन दौरे के दौरान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप से सूडान में पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज को मदद देने के लिए अबू धाबी पर प्रेशर बनाने के लिए कहा था। अप्रैल 2023 जब में सूडान में लड़ाई शुरू हुई थी, तो सऊदी अरब ने विरोधी सूडानी आर्म्ड फोर्सेज को सपोर्ट किया था। जबकि यूएई विरोधी गुट को समर्थन दे रहा है। जिसकी वजह से सूडान में लड़ाई, दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाई बन गई है और गाजा की तरह ही लाखों लोगों को अपने घरों से बेघर और विस्थापित होना पड़ा है। यूनाइटेड अरब अमीरात पर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज को सैन्य मदद के साथ साथ हथियार देने के गंभीर आरोप हैं।


Author: fastblitz24



