Fastblitz 24

शांति भंग करने के मामले में पांच अलग अलग थानों से कुल 14 लोग गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के पांच अलग अलग थाना क्षेत्र से कुल 14 व्यक्तियों को शांति भंग में पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया है। पहला मामला शांति भंग करने का यह है। थाना कोतवाली पुलिस कृष्ण कुमार पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय उम्र करीब 45 वर्ष निवासी हरखपुर थाना कोतवाली को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान न्यायलय किया। दूसरा मामला थाना खुटहन का है, जहां पुलिस चार व्यक्तियो लालबहादुर पुत्र स्व0 भूपनरायन यादव उम्र 45 वर्ष, अंगद यादव पुत्र लाल बहादुर यादव उम्र 21 वर्ष, फतेहबहादुर यादव पुत्र स्व0 भूपनरायन यादव उम्र 43 वर्ष, विवेक कुमार यादव पुत्र फतेहबहादुर यादव को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार कर चालान न्यायलय किया है।

तीसरा मामला थाना खेतासराय का है। जहां पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में तीन व्यक्तो को रोहित कुमार यादव पुत्र स्व0 ओमप्रकाश उम्र 22 वर्ष, संदीप यादव पुत्र स्व0 ओमप्रकाश उम्र 24 वर्ष, हरिश्चन्द यादव पुत्र फागू यादव उम्र 49 वर्ष को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय रवाना किया। चैथा मामला थाना शाहगंज का है। जहां पुलिस ने चार व्यक्तियो, प्रभात कुमार प्रजापति पुत्र मुन्नीलाल प्रजापति, हीरावती देवी पत्नी मुन्नीलाल प्रजापति, अर्जुन प्रजापति पुत्र मुन्नीलाल प्रजापति, निधि प्रजापति को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय किया है।

पांचवा मामला थाना जफराबाद का है। शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियो, विशाल यादव पुत्र विनोद यादव निवासी रामपुर थाना सिकरारा जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष, रविशंकर गौतम पुत्र स्व श्रीराम उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय किया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज