जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गाँव निवासी समाज विकास क्रांति पार्टी के महासचिव पर दंबगों ने हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें महासचिव जमीन पर घायल अवस्था में पड़े हुए दिखाई दे रहें हैं। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर देने के बाद भी कार्यवाही न होने से पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लग रहें हैं। क्षेत्र के कोइरिडीहा लपरी गांव निवासी समाज विकास का्रंति पार्टी के महासचिव जंग बहादुर राठौर उर्फ जेबी सोमवार की शाम लगभग 4 बजे अर्जनपुर गांव जा रहे थें कि उस दौरान से आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में पहुंचे वाहन सवार दबंगों ने उनकी गाड़ी को रोककर उनकों मारते पिटते हुए कपड़े फाड़ दिए। मारपीट से बुरी तरह घायल महासचिव अचेत होकर जब जमीन पर गिर पड़ें तो बदमाश वहां से गाली गलौज देते हुए फरार हो गयें। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महासचिव को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।

पुलिस पर गंभीर आरोप क्या है,,”‘


इस हमले में घायल महासचिव जंग बहादुर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमला करने वाले बदमाशों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि,, पुलिस ने एक शिक्षक को बचाने को लेकर मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया है। इस मामले में लोगों का कहना है कि वह फर्जी डॉक्टरो के खिलाफ एक मुहिम चला रहे थे, जिसमें अवैध हॉस्पिटल है, बिना डिग्री के डॉक्टर बन बैठे थे, जो भ्रूण जांच और उनकी हत्या व अन्य गलत कार्य कर रहें थें। इसमें तमाम डॉक्टर शामिल थे। जिनको चिन्हित करने व शिकायत पर जांच के बाद उनका हॉस्पिटल बंद हो गया और उसके बाद वह लोग लगातार मारने की धमकी दे रहे थे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने दी आंदोलन की चेतावनी.”
पीड़ित जंग बहादुर रौठौर का आरोप है की डाक्टरो ने गोलबंदी कर हमला किया और उन्हें मारा पीटा गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष को फोन लगाया गया लेकिन वह घटना की जानकारी देने से बचते रहे और फोन काट दिया। इस मामले में समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने पार्टी के पीड़ित महासचिव से बात कर घटना की जानकारी लेते हुए कार्यवाही न होने पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
(दानिश हसन..)
Author: fastblitz24



