जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के छताईकला गंाव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे लटकती हुई लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छताईकला गंाव निवासी संजिव सिंह उर्फ डब्बू उम्र 48 वर्ष की सोमवार की सुबह घर के अंदर कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती हुई लाश मिलने से परिजनों में मातम छा गया। इस मामले में मौत का कारण पता नहीं चल सका है।

Author: fastblitz24



