Fastblitz 24

इलाज के दौरान मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस ने मामला शांत कराया

 

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहियापुर मोड पर स्थितएक निजी चिकितसक के यहां इलाज के दौरान मरीज की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। मामला कुछ इस प्रकार है कि बरसठी थाना क्षेत्र के टकटकीया कौन निवासी आशीष कुमार सिंह की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोगों अहियापुर मोड पर बहुचर्चित चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालत ठीक होने की जगह और भी बिगड़ती चली गई। सोमवार देर रात अचानक चिकित्सक द्वारा मरीज का डायलिसिस करने की सलाह दी गई।

परिवार के लोगों को सुबह डायलिसिस की बात की गई। लेकिन देर रात तबीयत और बिगड़ी तो चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी ले जाने की सलाह दी। कुछ ही देर में मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत होने की खबर मिलते ही साथ में आए परिजनों ने अस्पताल में अच्छा खासा हंगामा कर दिया। कुछ ही देर में शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह सहयोगी चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गए शहर कोतवाल के समझाने बुझाने पर परिवार वाले लाश लेकर चले गए। मौके पर पहुंची तत्परता से पुलिस के कारण बात आगे बढ़ने से रुक गई और कोई अपनी घटना इस निजी चिकित्सालय में घटित नहीं हो सकी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज