जौनपुर। जिले में पानी वाली सवारा स्पोर्ट नाव पर खड़े होकर अवैध पिस्टल के साथ डांस करते युवक की विडियो वायरल हो रही है। उक्त युवक युवक पर आरोप है कि वह नदी में नाव पर खड़ा होकर पिस्टल दिखाते हुए अशांति फैला रहा है। सोशल मीडिया पर युवक की विडियों वायरल होते ही यूपी पुलिस ने अपने टिविट्टर हैंडल के माध्यम से जनपद पुलिस को कार्यवाही के लिए कहा है। पूरा मामला थाना मड़ियाहूं क्षेत्र के ग्राम बरिगंाव का बताया जा रहा है। एक युवक सर्वेश तिवारी सन आॅफ सुभाष तिवारी अपने दोस्तों के साथ गांव में घूमने के बहाने नदी के पास पहुंचा और नाव पर बैठ कर घूमने के बाद पिस्टल निकाल कर नाव पर ही नाचते हुए विडियों बनवाया और किसी कारण उसका विडियों वायरल होने के बाद पिस्टल के साथ अशांति फैलाने की बात बोलकर इस मामले में कार्यवाही की मांग की गई। अवैध पिस्टल के साथ विडियों वायरल होने के बाद थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि वह वास्तव में खिलौना है या अवैध पिस्टल है।

Author: fastblitz24



