Fastblitz 24

तेज रफ्तार बाईक से गिरकर फिसलता गया युवक, तेज रफ्तार बोलेरों की चपेट में आने से बचा

 

जौनपुर। जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के बरावां बाजार में मौत के मुंह में जाने से बचते हुए एक बाईक सवार युवक की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस हादसे के बाद से वायरल विडियो को देखकर लोगों ने जाको राखे साइयां मार सके न कोई वाली कहावत को दोहराया है। वायरल विडियों के अनुसार बाजार में मंगलवार की दोपहर हाईवे पर आचानक एक बाईक सवार युवक तेज रफ्तार में आ रहा था। उसी दौरान बाईक तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर कर बीच सड़क पर फिसलने लगी।

बाईक के गिरने से उसमे फंसा युवक भी तेजी से बीच सड़क पर फिसलता जा रहा था कि उसी समय एक तेज रफ्तार बोलेरो कार वहां से युवक को छूकर निकल गई। दूसरी तरफ से आ रही कार ने भी तुरंत ब्रेकर होने के कारण ब्रेक मार दिया। युवक को छूकर कर निकलने वाली कार वहां से लापता हो गई। चूंकि वह तेज रफ्तार में थी।

घटना के बाद वहां जुटी दुकानदरों और राहगीरों की भीड़ ने युवक को उठाकर बैठाया। लोगों के अनुसार युवक को मामूली से खरोच आई है। इस घटना से युवक बाल बाल बच गया है। वायरल विडियों के अनुसार गलती युवक की दिखाई दे रही है, जो गलत साइड से बाईक को तेज रफ्तार में भगा रहा था। उसके बाद जब वह बाजार पहुंचा तो बाईक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर फिसलने लगी, जिसके साथ युवक भी फिसलता गया। युवक की इस लापरवाही पर शायद यमराज ने उसे सबक दिया हो कि इस तरह लापरवाही करने से जान से हाथ गवा सकते हो। बता दें कि नवंबर माह के दौरान यातायात पुलिस ने जनता की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया था। लेकिन,, फिर भी लोग तेज गति से वाहन को भगाने कर वीरता दिखाते हुए नजर आ रहें हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज