Fastblitz 24

दहेज हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार

 

जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक महिला सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया है। स्थानीय थाने पर दर्ज इस दहेज हत्या के मामले में थाना लाइन बाजार उप निरीक्षक रामभरोसे राम मय पुलिस की टीम के साथ अपनी सरकारी वाहन से चेकिंग कर रहें थें कि उसी दौरान मुखबीर ने दहेज हत्या में शामिल चार लोगों के बारे में सूचना दी। पुलिस ने मुखबीर की बातों का भरोसा करते हुए विशाल पुत्र अशोक कन्नौजिया, अशोक कन्नौजिया पुत्र स्व मानिकचन्द, अनुज पुत्र अशोक कन्नौजिया निवासी कलीचाबाद थाना लाइन बाजार और महिला कुसुम पत्नी अशोक कन्नौजिया निवासी कलीचाबाद थाना लाइनबाजार को मुरादगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायलय के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज