जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा के पास बुधवार की सुबह करीब 8 बजे स्कूली बस की चपेट में आने से बाईक सवार 17 साल के नाबालिग युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। इसी दौरान बाईक चला रहा नाबालिग युवक का 22 का नौजवान बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मालूम हो की जिला अयोध्या के थाना पूराकलंदर ग्राम दौलतपुर निवासी 22 साल का अरुण यादव अपने 17 साल के नाबालिग छोटे भाई सूरज यादव के साथ अपनी बाईक से किसी काम को लेकर बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अपने घर से जिला जौनपुर आए हुएं थें।

जैसे ही वह हाईवे से सटे हुए बाईपास से जफराबाद जाने वाली रोड पर पहुंचें ही थें कि एक प्राईवेट स्कूल के बस की चपेट में आ गयें। इस हादसे में नाबालिग युवक की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल बाइक चालाक अरुण यादव को जिला वाराणसी रेफर कर दिया गया। है नाबालिग युवक सूरज यादव कक्षा 9 का छात्र बताया जा रहा है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया है। फिल्हाल जलालपुर पुलिस ने नाबालिग युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन को भी दे दी गई है।


Author: fastblitz24



