जौनपुर। केराकत थाना के धरौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर घर में घूसे पड़ोस के लोगों ने एक व्यक्ति पर ईट और पत्थर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। धरौरा गांव निवासी एक व्यक्ति अश्वनी कुमार दुबे के घर में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोस के ही कुछ पुरूष और महिलाएं लाठी डंडो के साथ घुस गयें और उन्होंने उक्त व्यक्ति पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी बीच बचाव करने आए परिवार पर भी मनबढ पड़ोसियों ने लात घूसों से हमला कर दिया है। यहां तक की पिता पर ईट से हमला होते ही आगे बढकर बचाव करने गई पुत्री को भी उन लोगों ने पीट दिया। उसी दौरान ईट से प्राण घातक हमले से व्यक्ति अश्वनी दुबे का सिर बुरी तरह से फट जाने के कारण उनके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद अधिक खून निकल जाने से अचते होकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घर में घूसकर मारपीट करने का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Author: fastblitz24



