जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा ग्राम में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यक्ति राकेश दत्त सिंह मंगलवार के दिन प्रार्थना पत्र देखकर अपने छोटे भाई पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे छोटे भाई राजेश दत्त सिंह की पत्नी और उसके बेटे मेरी मां और मेरे परिवार को प्रताड़ित करते हैं। व्यक्ति महाराष्ट्र से अपनी मां और परिवार के साथ 11 दिन के लिए गाँव आया हुआ था। आरोप है कि अनुपस्थिति में वह लोग घर का ताला तोड़कर कुछ कीमती सामान, नगद और जेवरात चोरी कर लिया। राकेश का आरोप है कि गाँव की कुछ जमीन 80 लाख रुपये में बेच गई और वहाँ गाँव में खूब पैसा खर्च करके काफी लोगो को अपने पक्ष में कर लिया गया है। इसी बीच उक्त व्यक्ति ने अपने छोटे भाई और उसके परिवार पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे है।

Author: fastblitz24



