Fastblitz 24

हाई मास्क लाइट चोरी कर फरार हुए चोर

 

जौनपुर। सिंगरामऊ के कैथौरा के पास परऊपट्टी बाजार में लगी हाई मास्क लाइट को अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात चोरी कर फरार हो गयें हैं। यह लाइट विधायक की निधि से लगभग दो साल पहले लगवाई गई थी। इस लाइट क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण थी और इससे काफी सुविधा मिलती थी। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने इतनी सफाई से लाइट को खोला कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र ने कहा कि चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है। हल्का उपनिरीक्षक तारकेश्वर नाथ दुबे ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से तहकीकात कर रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज