जौनपुर। जिले के गुलजारगंज बाजार के आगे रैया पेट्रोल पंप के पास एक बुलेट और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार दो युवक घायल हो गए। टैकारी गांव निवासी विनोद यादव और नंदलाल यादव बुलेट से मछली शहर की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट हवा में उछल गई और दोनों युवक दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

Author: fastblitz24



