जौनपुर। मौसम विभाग ने पूर्वी जिलों में सबसे अधिक कोहरा होने का अनुमान जताया है। सबसे अधिक कोहरे का कहर जनपद जौनपुर और वाराणसी से लेकर अन्य जिलों में होने की आशंका जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार की बीती रात घना कोहरा छाया रहा है। इनमें जौनपुर, लखीमपुर, पीलीभीत समेत आसपास के जिलों में सुबह और देर रात घना कोहरा लोगों को देखने को मिला है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में पश्चिमी क्षेत्र के तराई वाले इलाकों में घना कोहरा वहीं पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर अधिक घना कोहरा होने का अनुमान जताया है। जिलें जौनपुर में शनिवार की सुबह करीब 11,30 बजे बेहद हल्की धूप देखने को मिली है। हालांकि बीते कुछ दिनों पहले राहत भरी धूप लोगों को मिल जाया करती थी। जैसे जैसे साल का आंखिरी महीना दिसंबर बीत रहा है, वैसे वैसे ही ठंडा अपना विशाल रूप धारण कर रही है।

Author: fastblitz24



