Fastblitz 24

60 लाख लीटर अवैध डीजल ले जा रहे भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के 18 क्रू मेंबर को ईरान ने पकड़ा

 

तेहरान. ईरान ने ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। ईरानी मीडिया ने शनिवार सुबह इस बारे में जानकारी दी और बताया कि तेल टैंकर में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के 18 क्रू मेंबर सवार थे। ईरान की अर्धसरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने होर्मोजगान के दक्षिणी प्रांत के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ओमान सागर के तट के पास 60 लाख लीटर अवैध डीजल ईंधन ले जा रहे एक तेल टैंकर को कब्जे में लिया गया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि जहाज ने रोके जाने से पहले अपने सभी नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए थे।

ईरानी सेना नियमित रूप से उन जहाजों को रोकने की घोषणा करती है, जिनके बारे में वह कहती है कि वे खाड़ी में अवैध रूप से ईंधन ले जा रहे हैं। ईरान में खुदरा ईंधन की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं, जिसके चलते इसे दूसरे देशों में स्मग्लिंग करना बहुत फायदेमंद होता है। पिछले महीने ही ईरानी अधिकारियों ने एक और टैंकर को जब्त किया था, जिसमें एक अवैध कार्गो होने का दावा किया गया था। ईरानी अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया था कि यह कदम किसी देश के खिलाफ बदले की कार्रवाई थी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज