Fastblitz 24

125 बंडल के साथ अवैध प्रतिबंधित चाईनीज़ मांझे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के शास्त्री ब्रिज पर एक प्राईवेट शिक्षक की मौत के बाद जिले के हर थानों की पुलिस प्रतिबंधित चाईनीज़ मांझे के खिलाफ अपना चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों पहले गुरूवार की सुबह बेटी को स्कूल से छोड़कर घर वापस लौट रहे शिक्षक की मौत के बाद शुक्रवार के दिन पहले मुगराबादशाहपुर पुलिस ने चाईनीज़ मांझे को बेचने वालों का खुलासा करते हुए कुछ दुकानदारों को गिरफ्तार किया था। उसी शुक्रवार की शाम नगर कोतवाली पुलिस ने भी एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 125 बण्डल अवैध प्रतिबन्धित चाइनीज माँझा के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हर साल इस चाईनीज मांझे से कई लोगों की मौत होती है, लेकिन प्रतिबंध लगने के बाद भी यह मांझा फिर से बिकने लग जाता है। लोगों की मौत का कारण बन रहा इस खतरनाक चाईनीज मांझा को लेकर मन में सवाल उठता है कि आखिर ये बनता कहां से हैं। इसे बनाने वाली फैक्ट्री या दुकानों पर कठोर कार्यवाही होने से ही इस मांझे का दहशत खत्म हो सकता है। इसके पीछे छीपे लोगों के चेहरे शायद सामने आ सकते हैं। फिल्हाल नगर थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मोहल्ला बोदकरपुर मे स्थित पतंग कि दुकान से एक व्यक्ति इब्राहिम उर्फ पप्पू को 125 बण्डल अवैध प्रतिबन्धित 61 किलो 458 ग्राम प्रतिबंधित अवैध मांझे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज