जौनपुर। खुटहन पुलिस की टीम ने करीब 12 दिनों पहले हुई चोरी की घटना के मामले में एक चोरी की मोबाईल और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चन्द्रभान यादव उर्फ करिया पुत्र सुरेन्द्र यादव गोलू यादव उर्फ सचिन पुत्र सुरेश यादव को सुल्तानपुर वन भोकरा मार्ग से समय शनिवार के दिन गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अमन गौतम पुत्र सहादुर निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर थाना सरपतहाँ अपनी खुद की मोबाइल एक दिसंबर की रात करीब 7 बजे मै पटैला बाजार मे किराना की दुकान पर समान खरीद रहा था। बगल मे मोबाइल रखा था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई थी। 12 दिन बाद पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

Author: fastblitz24



