जौनपुर। जिले में उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के आवास पर एमपी के सीएम पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धांजली दी है। मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता की कुछ दिनों पहले निधन की जानकारी मिलने पर लगातार बड़े नेताओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके आवास समसपुर पनियरियां पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोमवार के दिन मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मंत्री गिरीश चंद्र यादव के आवास पर पहुंचकर उनके पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी है। इसी दौरान सीएम माहन यादव ने परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया है।

Author: fastblitz24



