Fastblitz 24

कामगारों को लिए सऊदी सरकार ने बनाए नए नियम, भारतीयों की होगी बल्ले-बल्ले!

 

रियाद. सऊदी अरब की सरकार ने घरों, खेती और पशुपालन से जुड़े मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बड़े कदम उठाए हैं। इससे उन्हें सैलरी, आराम और काम की अच्छी स्थिति मिलने में आसानी होगी। नए नियम कर्मचारियों को विस्तृत सुरक्षा देते हैं, जिसका मकसद उनके रोजगार में स्पष्टता और निष्पक्षता लाना है। नियमों में यह बदलाव भारतीयों को लिए ये स्पष्टतौर पर राहत की खबर है। सऊदी अरब में काम करने वाले विदेशियों में भारतीयों की बड़ी तादाद है। ऐसे में भारतीय कामगारों को सीधेतौर पर इसका फायदा मिलने जा रहा है। सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्री अहमद अल-राजही ने इन नए नियमों को मंजूरी दी है। ये नियम निजी घरों, खेतों और पशुओं के साथ काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा देते हैं। नए नियमों में कर्मचारियों को हर साल कम से कम 30 दिन का सवेतन वार्षिक अवकाश मिलेगा। किसी कर्मचारी का अनुबंध अवकाश से पहले समाप्त हो जाता है, तो उसे उसका पैसा मिलेगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज