राजनीती: बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन ने नीतीश कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया है। यह खबर 16 दिसंबर मंगलवार को मिली है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर फैसला लेते हुए इस्तीफा दे दिया। बिहार की राजनीति में एक यह एक नया मामला सामने आया है। बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नवीन राज्य सरकार में पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा की ओर से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद भी उन्होंने मंत्रिमंडल से हटने का फैसला ले लिया है।

Author: fastblitz24



