Fastblitz 24

गुमशुदा मां बाप को ढूंढने निकला बेटा ही निकला हत्यारा, पैसों को लेकर हत्या कर लाश को नदी में फेंका

 

जौनपुर। जिले के थाना जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव में परिवार के सामने गुमशुदा मां बाप को ढूंढने का बहाना बनाकर घर से निकला उनका बेटा ही दोनों का हत्यारा निकला है। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शनिवार 13 दिसंबर को जफराबाद की रहने वाले दोनों दंपति की बेटी वंदना देवी ने थाने में तीन दिन पहले अपने मां बाप के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थाी। उनकी बेटी ने बताया गया कि पिता शामबहादुर और मां बबीता देवी बीते 8 दिसंबर से ही घर से कहीं लापता हो गएं हैं। वंदना ने साथ ही अपने भाई अम्बेश कुमार के भी लापता होने की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई जो अपने मा बांप को ढूंढने निकला लेकिन बीते चार दिनों से घर वापस नहीं लौट लौटा है। इस मामले में पुलिस तीनों की तलाश करने के लिए तीन टीमों का गठन कर जांच में जुटी हुई थी।

पुलिस ने खोजबीन के दौरान 15 दिसंबर सोमवार के दिन अम्बेश कुमार को बरामद कर पूछताछ किया तो सुनने के बाद पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस को पता चला कि जिस मां बाप को ढूंढने उनका बेटा घर से निकला था, वाहीं दोनों की हत्या करने वाला दरिंदा पाया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि 8 दिसंबर को करीब बजे 8 रात में पारिवारिक विवाद और पैसों को लेकर उससे अपने मां बाप के साथ से लड़ाई हो गई। इसी लड़ाई के बीच आक्रोशित युवक ने अपने मां और बाप के सिर पर भारी भरकम सिलबट्टे से हमला कर दिया। इस घातक हमले से दोनों की मौत होने के बाद उसने लाश को ठिकाने लगाने की नीयत से बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया। उसके बाद युवक बहन और परिवार के लोगों के सामने दोनों को ढूंढने के बहाने घर से फरार हो गया था। फिल्हाल पुलिस ने उसे सोमवार के दिन ढूंढ कर खुलासा होने के बाद केस दर्ज कर लिया है।

ये एक रिश्तों को कलंकित करने वाले कलयुगी पुत्र की करतूत सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग अलग अलग तरह से इसका विरोध कर रहें हैं। मृतक के इकलौते बेटे अम्बेश कुमार ने प्रेम विवाह किया था, जिससे घर में पैसों को लेकर आए दिन विवाद हो रहा था घटना के पांच दिन बाद वाराणसी में रहने वाली बेटी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जांच में शक होने पर पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी कलयुगी पुत्र अम्बेश कुमार को पकड़ा तो उसने हत्या का खुलासा किया। जिले में ये एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। बीते कुछ दिनों पहले भी वृद्ध आश्रम में मां की मौत पर उनके ही बेटे ने शादी के घर में लाश को लाना अशुभ बताया था। इस मामले की भी लोगों ने निंदा की थी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज