Fastblitz 24

दहेज की मांग को लेकर दहेज लोभी करते रहें महिला को प्रताड़ित, बच्चों समेत मायके भेजा

 

जौनपुर। जिले के थाना सिकरारा क्षेत्र दुर्गापार गांव में एक महिला ने दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने के बाद ससुराल वालों पर उसे और बच्चों को मायके भेज देने का आरोप लगाया है। दहेज लोभियों के आतंक से परेशान महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो लोग दहेज में बोलेरो की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थें। महिला सुधा दुबे की शादी 28 नवंबर 2021 को सुल्तानपुर जिले के निवासी शकीन ज्योतिया निवासी संजीव कुमार दुबे से हिंदू रीति.रिवाज के अनुसार हुई थी।

सुधा ने बताया कि शादी के समय बुलेट और 10 लाख रुपए नगद बाकि अन्य समान दहेज में दिया गया था। दहेज में इतने समान मिलने के बाद भी दहेज लोभियों ने महिला के दो बच्चों के मां बन जाने के बाद भी दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। पति संजीव दुबे, ससुर राजेश दुबे, सास मंजू दुबे, देवर हरिओम दुबे और ननद सरिता पांडेय बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। फिल्हाल दहेज के लिए प्रताडित करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज