वॉशिंगटन. अमेरिका में एक 60 वर्षीय भारतीय मूल की महिला को इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में लिया गया है। 1994 से अमेरिका में रह रही बबलजीत कौर ‘बबली’ के खिलाफ ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान यह कार्रवाई की गई। उनकी बेटी जोती ने इस बारे में जानकारी दी है। बेटी ने बताया कि बबली कौर ग्रीन कार्ड एप्लीकेशन के लिए बायोमेट्रिक स्कैन अपॉइंटमेंट के लिए पहुंची थीं, जहां फेडरल एजेंटों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कौर के पास उनकी दूसरी बेटी और उनके पति की तरफ से अप्रूव्ड ग्रीन कार्ड याचिका है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि बबली कौर की दूसरी बेटी के पास अमेरिकी नागरिकता है, जबकि उनके पति के पास ग्रीन कार्ड है। बेटी के हवाले से इसमें कहा गया है कि 1 दिसम्बर को बबली कौर अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ऑफिस के फ्रंट डेस्क पर थीं, जब कई फेडरल एजेंट बिल्डिंग में दाखिल हुए। इसके बाद कौर को एक अलग कमरे में ले जाया गया, जहां फेडरल एजेंट मौजूद थे।


Author: fastblitz24



