Fastblitz 24

16 मुकदमें वाला गौतस्कर पुलिस की गोली से घायल, दूसरा अन्य फरार साथी भी गिरफ्तार

 

जौनपुर। खुटहन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 16 मुकदमों वाले एक शातिर गौतस्कर समेत उसके दूसरे फरार साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से 16 मुकदमों वाला शातिर गौतस्कर घायल हो गया है। थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय मय पुलिस की टीम व क्राइम की टीम मरहट पुलिया के पास अपराध के संबंध में चर्चा कर रहें थें कि उसके कुछ समय बाद मुखबिर ने आकर सूचना दी गई कि बिना नंबर की एक कार गभिरन की तरफ से मरहट पुलिया की तरफ आ रही है। मुखबीर से जानकारी के बाद पुलिस ने घेराबन्दी कर आने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगी। कुछ समय बाद एक कार बिना नंबर की आती दिखाई दी, जिसे पुलिस की चेकिंग टीम ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस पर फायरिंग के बाद कार सवार बदमाश भागने का प्रयास करने लगें, जिस पर पुलिस ने दोबारा घेराबन्दी कर आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्यवाही में अपनी सरकारी पिस्टल से फायर कर दिया। पुलिस की इस गोली से 16 मुकदमों वाला शातिर गौतस्कर बदमाश रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा गौतस्कर साजिद मौका देखकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने दोबारा पकड़ने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल गौतस्कर को ईलाज के लिए सरकारी वाहन से सीएचसी खुटहन के बाद बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज