जौनपुर। नगर लाइन बाजार थाने की पुलिस ने प्रतिबन्धित मांझे के साथ एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले में टीडी काॅलेज चैकी प्रभारी अरविन्द यादव मय पुलिस की टीम ने प्रतिबन्धित अवैध सेन्थिटिक कुल 15 बण्डल मांझे के साथ एक युवक किशुन सोनकर पुत्र रामबाबू सोनकर निवासी रामनगर भडसरा थाना लाइनबाजार को गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत करते हुए कार्यावाही की जा रही है।

Author: fastblitz24



