जौनपुर। पवार थाना क्षेत्र के अमोद गांव निवासी एक महिला ने दबंग पडोसियों पर घर में घुसकर अभद्रता और हमले का प्रयास करते हुए असलहे से धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी क्षेत्र के आमोद गांव निवासी महिला चित्रा सिंह ने पड़ोस के ही राकेश सिंह, हरिकेश सिंह और दिनेश सिंह पर आरोप लगाया है कि उनके दबंग किस्म के पड़ोसी घर असलहा लेकर घुस आएं और हमले का प्रयास करते हुए मारने की धमकी भी दी है। इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Author: fastblitz24



