जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बिरिबारी गांव में चुनावी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संजय सोनकर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अभय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह गांव से मढ़ी रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव के संजय सोनकर अपने दो साथियों के साथ उसे मिले और प्रधान द्वारा बुलाए जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। जब अभय बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां प्रधान मौजूद नहीं थे। इस पर सवाल करने पर आरोपियों ने गाली.गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगे।

आरोप है कि तीनों ने लात.घूसों से उसकी पिटाई की उसके बाद आरोपियों ने अभय को धमकी दी कि तुमने हमारे हमले की बता किसी को दी या चुनाव लड़ोगे तो गोली मार दी जाएगी। अभय किसी तरह मौके से जान बचाकर भागा। उसे गंभीर चोटें आई हैं। फिल्हाल पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। अब उन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि पूरा मामला क्या है।


Author: fastblitz24



