वॉशिंगटन. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा प्रोग्राम पर अपनी सरकार की सख्त नीति का समर्थन किया है। वीजा पाबंदियों का बचाव करते हुए वेंस ने कहा है कि विदेशी कर्मचारियों की हायरिंग को सीमित करते हुए अपने लोगों को नौकरी देना सच्ची ईसाई राजनीति (ट्रू क्रिश्चियन पॉलिटिक्स )’ का अहम हिस्सा है। यह राजनीति अमेरिकी कामगारों और आर्थिक सम्मान को प्राथमिकता देती है। H-1b वीजा के सबसे ज्यादा लाभार्थी भारतीय हैं। ऐसे में वेंस का रुख भारत के कर्मचारियों की मुश्किल बढ़ाएगा।

टर्निंग पॉइंट USA के सालाना कन्वेंशन में बोलते हुए जेडी वेंस ने कहा, ‘ईसाई मूल्यों को सिर्फ सामाजिक मुद्दों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इन उसूलों को सरकार के अर्थशास्त्र और श्रम के प्रति व्यापक दृष्टिकोण में शामिल होना चाहिए। एक सच्ची ईसाई राजनीति में सिर्फ बच्चों या परिवार की सुरक्षा के साथ ये चीजें भी अहम हैं। यही राजनीति ट्रंप कर रहे हैं।


Author: fastblitz24



