Fastblitz 24

जिले में क्रिसमस और नये साल के अवसर पर शराब की दुकान खोलने के समय में बदलाव

 

जौनपुर। जिले में आने वाले क्रिसमस और नये साल को लेकर उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग शासन लखनऊ के आदेश पर 24 और 25 दिसम्बर को शराब की दुकानों के खोलने का नया समय लागू किया है। उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग शासन ने इस साल के क्रिसमस के अवसर पर 24 और 25 दिसम्बर को कुल मिलाकर दो दिनों तक के लिए शराब की फुटकर दुकानों को खोले जाने का समय सुबह 10 बजे से रात के 11 बजे तक करने की अनुमति दी है। प्रदेश शासन आबकारी विभाग ने इसी दौरान नये साल के अवसर पर भी 30 से 31 दिसंबर तक शराब की फुटकर दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात के 11 बजे तक कर दिया है। जिले में क्रिसमस और नये साल को लेकर जिले भर में मौजूद दुकानदारों को अपनी अपनी शराब की दुकाने खोलने के लिए अधिकारियों ने सूचित कर दिया है। कुल मिलाकर एक ही समय अलग अलग त्यौहारों के लिए रखा गया है। क्रिसमस के चलते 10 बजे सुबह से लेकर रात के 11 बजे तक खोलने का समय है, तो वहीं नये साल के चलते वही समय यानी सुबह 10 से रात के 11 बजे तक खोलने का समय दिया गया है। गुरूवार के दिन आने वाले क्रिसमस को लेकर बुधवार से ही देश से लेकर विदेशों में क्रिसमय मनाने की तैय्यारी बड़े ही जोरो शोरो से चल रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज