Fastblitz 24

साल 2026 में चंद्रग्रहण के शानदार होंगे नजारे, सूर्य और चंद्रमा के बीच रहेगी पृथ्वी

 

वॉशिंगटन। खगोलविदों और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वालों के साल 2026 शानदार होने जा रहा है। आने वाले साल में कई चंद्र ग्रहण होने वाले हैं, जिससे आसमान देखने वालों को दुर्लभ नजारा देखने का मौका मिलेगा। यह साल इसमें पूर्ण ग्रहण से लेकर आंशिक तक शानदार खगोलीय नजारे दिखाने का वादा करता है। चंद्र ग्रहण उस खगोलीय घटना को कहते हैं जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस प्रक्रिया में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और यह अंधेरे में चला जाता है। खास बात यह है कि सूर्यग्रहण के उलट चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखना सुरक्षित होता है। यानी इसे आराम से देखा जा सकता है।

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च में होने जा रहा है। 3 मार्च होने वाला यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इसे पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जाएगा। इसके अलावा पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी यह पूरी तरह से दिखाई देगा। अमेरिकी समयानुसार यह अमेरिकी समयानुसार यह सुबह तड़के 3.44 मिनट पर शुरू होगा और 9.23 बजे सुबह खत्म होगा। खास बात है कि यह भारत में दिखाई देगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज