जौनपुर। जिले थाना बक्शा क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी 32 साल के सद्दाम अली की मिर्जापुर जिले के कांशीराम आवास में गुरुवार देर रात कहासुनी की बीच गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। चचेरे भाई के हाथों चली गोली से मौत होने के बाद सलीम की पत्नी ने और उसके भाई ने करंट लगने की बात बताकर सच को छीपा दिया। इस हत्या के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध की आशंका जताई जा रही है।

लखनीपुर गांव निवासी 32 साल के सद्दाम अली पुत्र सलीम अंसारी अपने परिवार के साथ मिर्जापुर जिले के कछवां क्षेत्र के कांशीराम आवास में किराए के मकान में रहकर जीवन यापन कर रहा था। वह पेशे से पेंटिंग का काम करता था और मेहनत.मजदूरी से परिवार चलाता था। परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सद्दाम ने कुछ दिन पहले अपने चचेरे भाई अरबाज को काम करने के लिए अपने पास बुलाया था। अरबाज अपने साथ एक अवैध पिस्टल लेकर आया हुआ था। गुरुवार देर रात पिस्टल देखने को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी और खींचतान होने लगी। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सद्दाम को लग गई।


गोली लगते ही सद्दाम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आरोप है कि उस समय मृतक की पत्नी और चचेरा भाई अरबाज ने गोली की घटना छिपाने के लिए करंट लगने का शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल सद्दाम को क्रिश्चियन अस्पताल कछवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी और चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले का खुलासा अब जांच में ही पता चल सकेगा।
Author: fastblitz24



