जौनपुर। नगर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर के पास शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर कई बार पलटते हुए सड़क पर चली गई। मालूम हो कि नगर क्षेत्र लाइन बाजार में शनिवार की देर रात 12 बजे के आसपास सुल्तानपुर से वाराणसी की ओर एक कार जा रही थी। कुछ दूर तक पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क पर चार बार पलटते हुए एक जगह रूक गई। कार के पलटने की आवाज से आसपास के बैठे लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने चालक को निकलवाने का प्रयास किया। इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस फिल्हाल अभी जांच में जुटी हुई है। कार पलटने का विडियों वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। फिल्हाल कार पलटने का कारण और चालक की पचान नहीं हो सकी है। बता दें कि बीती रात कोहरा नहीं छाया हुआ था। मौसम लगभग सही था। चालक घायल हो गया है।

Author: fastblitz24



